Games खेलना किसे पसंद नहीं । हम सब अपने Mobiles पर बहुत गेम्स खेलते हैं । कुछ लोग तो घण्टों तक किसी Game को खेलते रहते रहते हैं । इन Games में कुछ ऐसी गेम्स हैं जो हमारा नुकसान करती हैं । कुछ गेम्स हमें शरीरिक और मानसिक तौर पर कमज़ोर कर देती हैं । जिन गेम्स में बिल्कुल भी दिमाग न लगाना पड़े ऐसी गेम्स को कोई सारा दिन खेलता रहता है तो उसका दिमाग धीरे - धीरे कमज़ोर होने लगता है और सोचने की शक्ति भी कम होने लगती है ।
यह 5 दिमाग तेज करने वाली गेम्स अगर आप किसी वजह से न भी खेलना चाहे तो यह अपने घर में छोटे बच्चों को जरूर खिलाना क्योंकि आज के समय में बच्चे सबसे ज्यादा गेम्स खेलना पसंद करते हैं । अगर उनको ऐसी दिमाग लगाने वाली गेम्स खिलाई जाएं तो आगे चलकर उनको बहुत फायदा होगा । यह 5 दिमाग चलाने वाली गेम्स मनोरंजन के साथ दिमाग को भी तेज करेंगी ।
इस लिए एक बार इन गेम्स को जरूर खेलना ।
तो आइए बताते हैं आपको यह 5 Dimag Tez Wali Games के बारे में ।
1). Roll the Ball - हमारी सबसे पहली गेम Roll the Ball है । यह एक Puzzle गेम है । शायद इसके बारे में आप ने सुना होगा या देखा होगा । लेकिन अगर यह गेम को खेला नहीं तो एक बार जरूर खेलें ।

Roll the Ball गेम में एक बॉल को एक कोने से दूसरे कोने यानी के Exit वाले खाने तक लेकर जाना होता है । लेकिन बीच में बहुत सारे boxes होते हैं जिनमें से कुछ Boxes पर Ball के जाने का रास्ता बना होता है और उन Boxes को इस तरीके से जोड़कर Ball को Exit Point तक लेकर जाना होता है । यह बहुत अच्छी गेम है । इसमें दिमाग को चलाना पड़ता है । यह गेम Playstore पर Available है ।
2). River Crossing - यह भी एक Puzzle गेम है । इसमें भी बहुत दिमाग लगाना पड़ता है । इसमें नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक लोगों या जानवरों को पहुंचाना होता है ।
जैसे कि नदी के एक किनारे पर शेर, बकरी और घास है । किसान को इन तीनो को नदी के दूसरे किनारे तक पहुंचाना है । एक समय में एक को ही नाव में अपने साथ लेकर जा सकता है । अगर किसान नज़दीक न हो तो बकरी घास खा सकती है और शेर बकरी को खा सकता है । अब वह पहले किस को लेकर जाएगा ?
इसको Solve करना है । इस तरह और भी बहुत सारे मुश्किल Level आते हैं जो दिमाग को सोचने पर मजबूर कर देते हैं । यह Game भी Playstore से आप आसानी से Install कर सकते हैं ।
3). Multicolor - यह गेम बभी बहुत अच्छी है । इसमें आपको सिर्फ Colours के नाम बोलने हैं । अब आप सोचो गे के इसमें खास क्या है । लेकिन आप जितना सोच रहे हो उतना आसान नहीं ।
Multicolour गेम में अलग - अलग Colours के नाम लिखे होंगे और उनका Colour भी अलग होगा ।
जैसे कि Red लिखा होगा लेकिन उसका color Blue होगा और Green लिखा होगा और उसका Colour Pink है तो आपको वह शब्द जिस Colour में लिखे हैं , उस Colour का नाम लेना है तेज़ी से । Red Blue कलर में लिखा है उसको Blue ही बोलना है और Green पिंक कलर में लिखा है उसको Pink बोलना है ।
तो क्या आप ऐसा कर सकेंगे । इससे भी दिमाग की एक समय पर सोचने की शक्ति कई गुना बढ़ सकेगी ।
4). Schulte Table - यह Game भी एक दिमाग घुमाने वाली गेम हैं । इसमें आपकी आंखें और दिमाग दोनों घूमने लगेंगे । Schulte Table गेम में 1 से लेकर 25 तक गिनती लिखी होगी । अभी Numbers अलग - अलग जगह पर होंगे ।
आपको 30 Seconds में उन Numbers को Serial Wise ढूंढना है जैसे के 1 के बाद 2 और फिर 3,4,5,6... ।
5). Limbo - लीम्बो एक Adventure Game है । इसमें एक लड़का होता है जिसको अपनी बहन की ढूंढना है । उसको रास्ते में बहुत सारी मुश्किलों का साहमना करने पड़ता है । हमें उसकी मदद करनी है उसको अपनी बहन तक पहुंचाने में । रास्ते में बहुत खतरा होता है इस लिए दिमाग लगा कर खेलने वाली गेम है । Limbo गेम भी मनोरंजन के साथ दिमाग को भी तेज चलाने में मदद करती है ।
इस तरह की हमारी यह 5 दिमाग तेज करने वाली गेम्स हैं । अगर आप इन Games में से कोई भी 2 Games रोज़ाना खेलते हैं तो आपका दिमाग भी बहुत तेज़ चलने लगेगा । इसलिए अगर Games खेलना ही है तो क्यों न ऐसी गेम्स खेलें जो हमारे दिमाग को चुस्त - दरुस्त रखें । अगर आपको इनमें से कोई गेम अच्छी लगी तो कमेंट करके जरूर बताना ।







0 تعليقات