नेटवर्क मार्कटिंग बिजनेस में सफल कैसे बने / नेटवर्क मार्केटिंग में कैसे सफल हो?
दोस्तों आज हम आपको Network Marketing में सफल होने की 15 टिप्स के बारे में बताएंगे।
अगर आप इन Tips को Follow करोगे तो 100% आप Network Marketing Business में Successful होंगे।
बहुत सारे लोग Network Marketing के Business को join करते हैं मगर Successful नहीं हो पाते शायद इसलिए के वह लोग Business को Seriously नहीं लेते और Business के Tips को Follow नहीं करते और वह असफल हो जाते हैं और उसके बाद वह कंपनी के बारे में बुरा-भला बोलते हैं और उनके Relatives में से जो भी कोई Business करना चाहता है या कर रहा होता है वह उनको भी Negetive कर देते हैं।
जिसके कारण वह भी Network Marketing Business छोड़ देते हैं ।
आपको भी लोग बोलते होंगे के कहां फस गया है कोई और काम कर ले या नौकरी कर ले। आपके ही रिश्तेदार भी आपको Negetive करते होंगे ।
यह सब के साथ होता है और कुछ लोग उनकी बातों में आकर Business छोड़ देते हैं । मगर अगर आपने Business को Join कर लिया है तो आप इसे करते रहें और जो बिजनेस की टिप्स होती है। उनको Follow करते रहें ता जो आप Business में सबसे सफल हो सके ।
हमने नीचे कुछ Business में Successful होने के लिए कुछ Tips बताई है ।
आप इन Tips को Follow करोगे तो आप जरूर Successful होंगे।
Network Marketing में सफल (Succesful) होने की टिप्स
1).【अपने आप को Change कर】- अगर आप अपनी Life को Change करना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को Change करना होगा । Business में जुड़ने से पहले हम सबकी सोच बहुत छोटी होती है। हम सिर्फ 15-20 हजार की नौकरी के बारे में सोचते हैं। मगर Business में तो लाखों-करोड़ों की बातें होती हैं। इसलिए अपनी सोच को बदलें और अपने सपने को बड़ा करें। अपनी पुरानी बुरी आदतों को छोड़ें ।
2). 【Focus on goal】- अगर network marketing में Success होना है तो आपका Focus अपने goal पर होना चाहिए। अपनी मंजिल पर होना चाहिए । आपको ये clear होना चाहिए कि आपको Business को क्यों करना है। अपनी need को create करना होगा और उसको हमेशा ध्यान में रखना है। अगर अपने अपनी जरूरत को समझ लिया कि मुझे किस लिए काम करना
है ? और क्यों काम करना है तो आपका Focus हमेशा अपने goal पर ही रहेगा।
3). 【आलस को छोड़ें】- आलस भी काम में Successful नहीं होने देता। काम चाहे बड़ा हो या छोटा। इसलिए हम सब आलस को छोड़ना होगा। सुबह जल्दी उठो, Exercise करें । इससे हम सारा दिन Active रहते हैं और ज्यादा काम कर सकते हैं।
4). 【Communication Skill】- Business तो क्या अगर आप Job में भी जाओ तो आप में Communication Skill होना बहुत जरूरी है । बहुत सारे लोगों को कंपनी का प्लान दिखाने में या लोगों से बात करने में शर्म आती है ।
जहां चार-पांच लोग खड़े हो वह बात करने में शर्माते हैं,डरते हैं । इसलिए हमें इस शर्मा और डर को दूर करना है और अपने बातचीत करने के ढंग को सुधारना है यह बार-बार Practice करने से होगा ।
आपको अपनी Communication Skill को इस level तक Increase करना है कि जब आप बोल रहे हो तो आपको सुनने वाले आपको पूरा सुने बिना अपनी सीट ना छोड़ें ।
5). 【 Learning Attitude】- आपको हर समय Learning Attitude में रहना चाहिए। आपको कुछ नया सीखते रहना चाहिए । अपनी नॉलेज को भी बढ़ाते रहना चाहिए। अपनी कंपनी और उसके प्रोडक्ट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लें ।इस से आप दूसरों को confidence से अपनी Company और उसके Products के बारे में बता पाओगे।
अगर आपके पास अच्छी Communication Skill के साथ अच्छी Knowledge होगी तो आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे ।
6). 【Dress-Up】- आपको अच्छी Dress-Up में रहना चाहिए । जब आप किसी Prosepact को Plan दिखाने जाए तो आपके Look Up अच्छी होनी चाहिए । आप एक Businessman दिखने चाहिए । Formal Pant-Shirt, Tie,Belt और Shoes पाकर ही जाएं। अब इसका यह मतलब नहीं कि आप महंगे कपड़े या शूज खरीदें । 700-800 में भी अच्छे कपड़े आ जाते हैं और Shoes भी 400-500 में अच्छे आते हैं। आपकी LookUp का भी प्रोस्पेक्ट पर बहुत प्रभाव पड़ता है ।
इसलिए आपकी Lookup अच्छी दिखनी चाहिए।
7). 【Be Positive】- हम बहुत बार सुनते हैं कि हम जैसा सोचते हैं तो हमारे साथ भी वैसा ही होता है । इस लिए खासकर MLM Business में हमेशा Positive ही सोचना चाहिए । हमें अपने अंदर नेगेटिविटी को नहीं आने देना चाहिए और Negetive लोगों से तो हमेशा दूर रहना चाहिए ।
आपको अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी Team के साथ और अपने Seniors के साथ बिताना चाहिए । इससे आपके अंदर Negetivity बहुत कम आयेगी ।
बहुत सारे लोग इस कारण से Negetive हो जाते हैं कि उनके साथ को MLM का Business करने के लिए नहीं जुड़ता । इस कारण वह निराश हो जाते हैं और सोचते हैं कि Network Marketing का Business उनसे नहीं हो पाएगा । लेकिन हमें याद रखना होगा कि अगर हम 50 लोगों को Business Plan दिखाएंगे तो उनमें से लगभग 10–15 ज्वाइन करेंगे और शायद पहले सभी मना करते जाएं । इस लिए हमें कोशिश करते रहना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को Business Plan दिखाना है ।
जो लोग मना कर देते हैं उनको बस ज्यादा से ज्यादा 2–3 दिन Follow करें और उनको अच्छे से समझाने की कोशिश करें लेकिन वह फिर भी ज्वाइन नहीं करते तो उनको Follow करना छोड़ दें । उनके पीछे अपना समय बर्बाद न करें । अब जब वह खुद ही अपनी Life को Change नहीं करना चाहते तो आप जबरदस्ती उसकी Life नहीं बदल सकते । इस लिए उनको छोड़ कर नए लोगों को प्लान दिखाएं
8).【Respect The Seniors】 - जो आपको बिजनेस में लाते हैं । उनकी हमेशा Respect करनी चाहिए और हमेशा उनके Contact में रहना चाहिए । जब भी आप किसी प्रोस्पेक्ट को अकेले Plan दिखाने जाए और वह प्रोस्पेक्ट ना बोले तो आपको इसके बारे में Details में अपने सीनियर को बताना है कि आपने कैसे Presentation दी ।
आपका सीनियर आपको बताएगा कि आपने कोई गलती की या नहीं । अगर गलती की है तो कहां पर तांकि आप अपनी गलती को सुधार सकें और आगे जब भी प्लान दिखाने जाए तो वह गलती ना करें ।
8). 【Contact List】 - Network Marketing (MLM) का Business किसी अकेले व्यक्ति का नहीं होता । इसमें अगर पैसा कमाना है तो टीम बनानी पड़ती है । लोगों को invite करना होता है और Join भी करवाना पड़ता है । Network Marketing में सफल होने के लिए एक बहुत बड़ी टीम बनानी पड़ती है ।
इस लिए टीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको Contact List तैयार करनी होगी ।
Contact List तैयार करना भी बहुत जरूरी है । Contact List ही बिजनेस की नींव है। आपको कम से कम 50 या 100 लोगों की लिस्ट तैयार करनी है । जिसमें आपके दोस्त, रिश्तेदार , आपके माता-पिता के दोस्तों को भी शामिल करना है और आपने टारगेट लेना है कि मुझे रोज इतने लोगों को प्लान दिखाना है ।
जब कभी भी आपकी कंपनी में कोई बड़ा Event या Seminar हो तो आप ज्यादा से
ज्यादा लोगों को वहां पर Invite करने की कोशिश करें । जब वह खुद उस Event या seminar को Attend करेंगे तो इससे
उनको बिजनेस के बारे में समझ आ जाएगी और उनको Join करवाना भी आपके लिए आसान होगा
10).【Follow up】- जब आप किसी
Person को Business में लाते हैं तो
उसके मन में बहुत दुविधा (Doubt) होती है। कहीं न कहीं उसके मन में भी डर होता है कि और उसके बहुत Doubt होते हैं। जब तक वह पूरे मन से business करना शुरू नहीं करता ।
तब तक आपको उसे Follow करना है ।
आप को उनके doubt को clear करना है । उसकी हमेशा help करनी है। अगर आपके अच्छी तरह समझाने के बाद भी वह आपकी बात नहीं मानता तो आप उस पर अपना Time Waste न करें । अगर वो Business छोड़ना चाहे तो उसको जाने दें। आप को और भी बहुत लोग मिल जाएंगे ।
11). [ Read Books ] - नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए Books पढ़ना भी बहुत जरूरी है । बहुत सारे बड़े बड़े बिजनेसमैन के ऊपर बहुत सारी books लिखी हुई हैं । आपको भी उनके बारे में पढ़ना चाहिए । इससे आपको पता चलेगा कि वह भी किस तरह एक Successful Businessman बने और उनको भी किन – किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।
इसके इलावा और भी बहुत सारी Books हैं जिनमें नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस में सफल होने के मूल मंत्र बताए गए हैं । इन बुक्स को पढ़ कर आपको Motivation के साथ बहुत ज्ञान भी मिलेगा और यह Books आपकी सोच को भी बदल देंगी ।
इस लिए बिजनेस से जुड़ी Books को जरूर पढ़ना चाहिए ।
12). [ Patience सब्र ] – Network Marketing (MLM ) के Business में सफल होना है तो आपको patience (सब्र) रखना होगा । यह एक Life Changing Business है । Life को एक दिन में या एक महीने में नहीं बदला जा सकता । इस को बदलने के लिए वक्त तो लगता है । इस लिए Network Marketing (MLM) के Business में अपनी लाइफ को बदलना है तो बहुत सब्र रखना होगा ।
कुछ लोग एक साल में, कुछ लोग दो और कुछ लोगों को इस से भी ज्यादा समय लग जाता है Network Marketing के Business से अपनी लाइफ को बदलने में । यह हम पर ही निर्भर करता है कि हम किस तरह काम करते हैं, कितनी मेहनत करते हैं ।
13). [ Hard Work ] – हम सब को पता है कि किसी काम में सफलता पाने के लिए Hard Work तो करना पड़ता है । इस लिए MLM में Succesful होने के लिए भी बहुत Hard Work करना पड़ेगा । Network Marketing (MLM) को कोई आसान Business समझने की गलती मत करना । कुछ लोग तो यह सोच कर Business Join कर लेते हैं कि बस लोगों को साथ जोड़ना है और पैसे आने लगेंगे । ऐसे लोग Business में कभी आगे नहीं बढ़ पाते ।
सबसे पहले बिजनेस को समझना चाहिए और फिर अच्छे तरीके से काम करना चाहिए ।
यह बात जरूर याद रखें कि Network Marketing का Business मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं । अगर आप दिल से मेहनत करते हैं तो आपको ज़रूर सफ़लता मिलेगी ।
14). हर रोज़ trainning लगाएं ।
15). अपने पास Dairy और Pen रखें और जो भी training में बताया जाता है उसको Dairy पर नोट करें
16). अपने seniors के contact में रहें ।
17). Last में यह बात जरूर याद रखना कि बार - बार असफल होने पर निराश नहीं होना । बल्कि कोशिश करते रहना है । आपको success होने से कोई नहीं रोक सकता ।
हमने ऊपर आपको 15 network marketing (MLM) में succesful होने के टिप्स बताई है। अगर आप इन tips को follow करते हैं तो आप जरूर business में success होंगे।
अगर आपको यह tips अच्छी लगी तो comment करके जरूर बताएं और आगे अपने friends को, अपनी team को भी जरूर share करें।
।।।धन्यवाद।।।












2 تعليقات
very good good but not successful
ردحذفWhy
حذف